
जमशेदपुर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आगामी 14 जून को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन साकची में प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक किया गया है, जिसमें रक्तदाताओं को सम्मान दिया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक वर्ष 14 जून को रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ साथ रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ मिलकर रक्तदान अभियान को मजबूती प्रदान करने वाली संस्थाओं को सम्मान दिया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण को लेकर इस तरह के कार्यक्रमों की रोक के कारण इसे स्थगित किया गया है, लेकिन रक्तदान शिविर को विशेष बनाने के उद्देश्य से रेड क्रॉस ने अपने साथ जुड़ी सभी संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे अपनी ओर से 10 रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए इस अवसर पर प्रेरित कर भेंजे, जिनमें से 5 नये रक्तदाता शामिल हो। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार रक्तदान से शरीर में नयी रक्त कोशिकाएं बनने से शरीर को ज्यादा स्फूर्ति प्रदान करती हैं, उसी प्रकार रक्तदान अभियान में नये रक्तदाताओं के जुड़ने से रक्तदान अभियान को और स्फूर्ति मिलती है, उन्होंने आग्रह किया कि वैसे युवा जिन्होंने 13 जून से पूर्व अपना 19वां जन्मदिवस मना लिया हो, वे इस रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें व रक्तदान अभियान को और मजबूती प्रदान करें ताकि हर जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। रक्तदान कर किसी के जीवन बचाने से बड़ा आपके युवा व जिम्मेवार होने का कोई प्रमाण नहीं हो सकता। आप हैं युवा तो करें रक्तदान-बचायें किसी जरूरतमंद की जान। आज रक्तदान के क्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की प्रेरणा से दिलीप कुमार आचार्य ने एसडीपी डोनेशन दिया, इससे पूर्व उन्होंने 34 बार रक्तदान भी किया है। आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक जरूरतमंद के लिए उन्होंने एसडीपी डोनेशन किया। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के महाप्रबंधक संजय चौधरी, वरीय चिकित्सक एलबीपी सिंह, डॉ निर्जला एवं ब्लड बैंक के टेक्निशियन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
14 परिवारों को पहुंचाया गया राशन
राशन वितरण अभियान को पुनः जारी रखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 14 परिवारों को साप्ताहिक राशन का पैकेट साकची रेड क्रॉस भवन स्थित मुख्य केन्द्र से एवं कीताडीह एवं परसुडीह से मिली जानकारी के आधार पर घरों में राशन पैकेट प्रदान कर किया गया।






