खेलarchery-olympic-trial-selection-टोक्यो ओलंपिक के भारतीय तीरंदाजी टीम के फाइनल खिलाड़ियों में टाटा आर्चरी...
spot_img

archery-olympic-trial-selection-टोक्यो ओलंपिक के भारतीय तीरंदाजी टीम के फाइनल खिलाड़ियों में टाटा आर्चरी एकेडमी की दो महिला तीरंदाज का चयन, कुल 8 चयनित, जानें कौन-कौन बना ट्रायल का विजेता

राशिफल

जमशेदपुर : टोक्यो में वर्ष 2021 में होने वाले ओलंपिक्स के लिए जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहे नेशनल आर्चरी ट्रायल कैंप का गुरूवार को समापन हो गया. इस शिविर में देशभर से 46 आर्चरों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से चार महिला एवं चार पुरूष कुल आठ आर्चरों का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया. आपको बता दें कि पहले से ही 16 खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है जो पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इनमें से 6 खिलाड़ियों के साथ नेशनल टीम का चयन किया जाएगा जो टोक्यो ओलंपिक का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं शिविर के समापन पर भारतीय खेल संघ के डाइरेक्टर संजीवा सिंह ने चयनित खिलाड़ियों की हौंसलाफजई करते हुए भारतीय तीरंदाजी टीम के टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया गया जिसका परिणाम है कि सभी खिलाड़ी लय में हैं. उन्होंने दीपिका और अंकिता के अलावा अन्य तीरंदाजों के बेहतर लय में होने की बात कही. इस चयन के दौरान टाटा आर्चरी एकेडमी की कोमालिका और प्राची का चयन चार महिला तीरंदाजों में किया गया. ये चारों महिला पहले से ही चयनित 8 महिलाओं के साथ खेलेगी, जो ओलंपिक फाइनल के लिए चयनित होंगी. जमशेदपुर में चयनित महिलाओं में हरियाणी की संगीता, झारखंड की कोमालिका बारी, एआइपीएससीबी की इशिता और राजस्थान की प्राची सिंह शामिल है. इसी तरह पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के यशदीप भोगे, एसएससीबी के सुखचैन सिंह, मध्य प्रदेश के अमित कुमार और एसएससीबी के अतुल वर्मा शामिल है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading