
आदित्यपुर : राज्य के उद्योग निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया दौरे पर पहुंचे. जहां वे औधोगिक क्षेत्र के उद्यमियों की समस्या से रूबरू हुए. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुदिशा फाऊंड्री के सभागार में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उद्योग निदेशक को उद्यमियों की समस्या के संबंध में लिखित प्रतिवेदन भी दिया गया. साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में तीन अलग-अलग एजेंसियों की ओर से किए जा रहे कार्य की वजह से बदतर हुई औद्योगिक क्षेत्र की सड़क की समस्या से भी अवगत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उद्योग निदेशक ने रांची जाकर संबंधित तीनों एजेंसियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश देने की बात कही. वहीं बैठक में प्रदूषण बोर्ड से सीटीओ और सीटीई लेने और कारखाना लाईसेंस लेने से संबंधित समस्या से भी उद्यमियों ने उद्योग निदेशक को अवगत कराया. इस दौरान उप उद्योग निदेशक राजेंद्र प्रसाद, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया आदि मौजूद रहे. इस दौरान उद्योग निदेशक ने पांच औद्योगिक इकाईयों का विजिट किया गया और वहां की स्थिति की जानकारी ली गई. इस क्रम में उद्योग निदेशक रामा कृष्णा फोर्जिंग लि, मेटाल्सा इंडिया, स्टील स्ट्रीप्स, सूरज लॉजिस्टिक और सुदिशा फाऊंड्री भी गए. जहां उद्योग निदेशक का जोरदार स्वागत किया गया.





