स्टूडेंट जोनjharkhand-yuva-sadan-झारखंड युवा सदन का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार से, झारखंड के 122...
spot_img

jharkhand-yuva-sadan-झारखंड युवा सदन का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार से, झारखंड के 122 युवा होंगे शामिल

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड युवा सदन का आयोजन 14 से 16 मई को किया जाना है. जिसके लिए झारखंड के कोने-कोने से युवाओं को चुनकर एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें लोकतंत्र तथा देश या राज्य के राजनीति के बारे में बहुत ही बारीकी से बताया जाता है. युवा सदन एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य लोगों को राजनीति के बारे में प्रेरित करना और झारखंड के लोगों के अंदर के नेतृत्व छमता को परखना और निखारना है. इस दौरान जमशेदपुर के दो छात्र रोहन श्रीवास्तव और शुभम कुमार रांची के लिए रवाना हो गए है. रोहन श्रीवास्तव आरवीएस कॉलेज जमशेदपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं शुभम कुमार पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा है जो पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा की समस्याओं को रखेंगा. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के अन्य सदस्यों में लक्ष्मी कुमार झा, ज्योतषी महतो, हर्, कुमार जैश ठाकुर, अभय कुमार, एमके यादव शामिल है. वहीं पूर्वी सिंहभूम से जगदीप, अंकित कुमार महतो, टीपू, श्रीकांत कुमार चौधरी, सूरज कुमार सिंह, एमएस अंसारी, रोहन श्रीवास्तव, विशाल कुमार सेठ शामिल है. सरायकेला-खरसावां से एसएस बेसरा, सुनील मुर्मू, सचिन, सूरज कुमार दास और देवाशीष नायक शामिल होंगे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading