नयी दिल्ली: देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किए गए तीन नए न्यायाधीशों को मंगलवार को पद की शपथ दिलाई इसके साथ ही शीर्ष अदालत में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई, जो स्वीकृत 38 न्यायाधीशों की संख्या से एक कम है.न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने उच्चतम न्यायालय के नए भवन के सभागार में पद की शपथ ली. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों के अलावा विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी और अधिकारी भी मौजूद थे. विदित हो कि न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके है.इसके बाद त्रिपुरा के चीफ जस्टिस बने. इसके बाद तेलंगाना के चीफ जस्टिस रहे. न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस रह चुकी है. 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बैठक मे्ं इनके नामों की अनुशंसा की गयी थी.




