जमशेदपुर : टाटा समूह और टाटा स्टील के संयुक्त सहयोग से संचालित मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) के कर्मचारियों के बोनस का समझौता मंगलवार को हुआ. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल 19 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 63282 रुपये 79 पैसे मिलेगा जबकि अधिकतम 1 लाख 306 रुपये 89 पैसे मिलेगा. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 9 अक्तूबर तक चला जायेगा. बोनस को लेकर 2024 से एक फार्मूला तय था, जिसके आधार पर इस साल भी बोनस का समझौता हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
तीन साल के लिए लागू इस समझौता का यह आखिरी साल था. इस बोनस समझौता पर एमटीएमएच बोर्ड सदस्य डॉ विनिता सिंह, डायरेक्टर डॉ देब संजय नाग, मानद सचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनुज मेहंदिरात्ता, एचआर की अधिकारी स्नेहा और विश्वजीत पाल के अलावा प्रशासक मरलिन एफ अंकलसरिया जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव बीके डिंडा, उपाध्यक्ष मोहम्मद वाहित, सहायक सचिव आरिफ इमरान, कोषाध्यक्ष प्रशांत राव, कमेटी मेंबर संजय शर्मा और श्वेता खंडुलना ने हस्ताक्षर किये. इसमें गवाह के तौर पर एमटीएमएच के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ अभिषेक कुमार ठाकुर, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमिताभ चटर्जी, सीनियर मैनेजर कमल अग्रवाल जबकि कमेटी मेंबर हेमंती कुमारी, कौशल कुमार, आर जमुना पिल्लई ने हस्ताक्षर किये.




