
डुमरिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका डुमरिया थाना क्षेत्र के बादलगोड़ा गांव के जेडेरघुटु टोला निवासी ताला सोरेन ( 45) की उसके भाई झोपो सोरेन ने डंडा से वारकर हत्या कर दी. ताला सोरेन का शव टोला से सटे सड़क की पुलिया पर पड़ी हुई पायी गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने परिवार से पूछताछ करने के बाद आरोपी भाई झोपो सोरेन को थाना क्षेत्र के डोमरो गांव से गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार हत्यारा भाई झोपो सोरेन का कहना है कि उसे उसके बड़े भाई अक्सर जान से मारने की धमकी देता था.

कहा कि वह जादू-टोना जानता है. कहा कि बीती रात मौका पाकर वह अपने बड़े भाई की डंडा से सिर पर वार कर हत्या कर दी. वार करते ही भाई जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मारने के बाद वह भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने उसको धर दबोचा. इस संबंध में डुमरिया थाना में हत्या का एक मुकदमा दायर किया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्याकांड में कोई और आरोपी तो नहीं है. पुलिस हत्यारे भाई से पूछताछ कर रही है.







