जमशेदपुर : टाटा कमिंस में बोनस समझौता मंगलवार को हो गया. कमिंस प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियन टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस को लेकर समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस देने पर सहमति बनी. इसके तहत अधिकतम 1 लाख 44 हजार 193 रुपये और औसत 1 लाख 18 हजार 78 रुपये बोनस के रुप में मिलेगा. न्यूनतम बोनस 79 हजार 334 रुपये मिलेगा. टाटा कमिंस के तय बोनस फार्मूला के तहत उत्पादन के 9, मुनाफे के 8 और बीआइएस क्वालिटी के 3 प्वाइंट के आधार पर 20 फीसदी बोनस दिया गया. इसके तहत अगला एओपी प्रोडक्शन 189985 रहा जबकि प्रोफिट 883 करोड़ रुपये हुआ. (नीचे भी पढें)
बीआइएस 550 पीपीएम रहा. करीब 700 से अधिक कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा. लगातार तीसरी बार बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल भी 20 फीसदी बोनस मिलने जा रहा है. पिछले साल कंपनी के 773 कर्मचारियों के बीच 9.03 करोड़ रुपये बोनस के मद में बांटा गया था. समझौता के तहत पिछले साल कर्मचारियों को अधिकतम 1,41,537 रुपये और न्यूनतम 74968 रुपये जबकि औसतन बोनस 1,17,081 रुपये मिली थी. लगातार तीसरी बार इस साल भी बोनस 20 फीसदी मिली है.




