
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के पेंट फैक्ट्री 3 में बेहतर उत्पादकता को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया और प्लांट में एक भी दुर्घटना नहीं होने के लिए प्लांट हेड विशाल बादशाह की ओर से बधाई भी दी गयी. इस मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, जीएम अमिताभ सहाय, डीजीएम प्रणयकांत, दिनेश मौर्य, पीके गुप्ता, अक्षय पुरोहित, दीपक कुमार आईआर हेड, अभिनव सिंह सीनियर मैनेजर, यूनियन की ओर से प्रकाश विश्वकर्मा, हरदीप सिंह सैनी, नवीन कुमार, केके सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर स्वागत भाषण संतोष तिवारी ने दिया. इस प्लांट में एमओपी काफी बेहतर रहा है. जनवरी 2021 में 400, फरवरीर 2021 में 406 और मार्च 2021 में 403 रहा. इसके अलावा एफएसओके का जनवरी 2021 में 94 फीसदी, फरवरी में 94 फीसदी और मार्च में 93 फीसदी था. सीपीए जनवरी में 10, फरवरी में 9 और मार्च में 10 रहा. पानी की खपत को इस प्लांट ने 24 फीसदी तक घटाया है. पांच साल से किसी तरह की कोई दुर्घटना भी नहीं हुई है, जो काफी बधाई की बात है.




