
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट द्वारा संचालित टाटा मोटर्स अस्पताल में अब मरीजों को नयी सुविधाएं मिलने जा रही है. कर्मचारियों को अब तक अस्पताल में सुबह 8 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दवाएं मिलती थी, जिसकी सेवा को आगे बढ़ा दिया गया है. अब सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक सोमवार से लेकर शनिवार तक दवाओं का वितरण शुरू किया जायेगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. कर्मचारियों की काफी दिनों से डिमांड थी कि सोशल डिस्टेंसिंग को पालन करते हुए मरीजों को दवाएं दी जाती है, जिस कारण उनको काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है. लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसको देखते हुए यह बदलाव किया गया है.




