जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटि की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में मई एवं जून 2022 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें कुल मिलाकर 35 आवेदनों में से 27 को नियमानुसार उचित पाया गया. लाभुकों में लगभग 7 लाख 90 हज़ार रुपये राशि का लाभ मिला. लाभुकों में अनिल कुमार, संतोष कुमार, अब्दुल कादिर, वंदना कुमारी, डी आर एस राव, एम गणपति, स्वरूप कुमार विश्वास, अशोक कुमार, अरविंद कुमार तिर्की, मनीष वर्मा, रमा कांत सिंह गौतम, सतेंद्र कुमार, डालिया डे, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह, जगदीश कुमार चावला, अंबाटी वेंकट राव, आनंद वर्मा, अमित कुमार डे, राजकुमार, रंजीत सिंह, राहुल नायर, रविन्द्र आंनद, संजय कुमार सिंह, शांतिमय चक्रवर्ती, अजय प्रसाद शामिल है. बैठक में सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजय भगत, हरदीप सिंह सैनी, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा उपस्थित हुए.





