जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में विश्वकर्मा पूजा से पूर्व 375 अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण के सोमवार को लिस्ट जारी किया गया. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बगल में स्थित लेबर ब्यूरो में लिस्ट चस्पा किया गया है. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से स्थायी होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कंपनी के निर्देशानुसार ससमय लेबर ब्यूरो में रिपोर्ट करने का आग्रह किये. (नीचे भी पढ़ें)

सभी चयनित अस्थायी कर्मचारियों का मेडिकल टेस्ट कराया जायेगा. मेडिकल की परीक्षा 18 सितंबर से लेकर 31 अक्तूबर तक होगा. अलग अलग संख्या में अलग अलग लोगों का डेट दिया गया है. सभी को अपने इंप्लायमेंट नंबर लेकर आने को कहा गया है.



