जमशेदपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की रविवार को दर्दनाक तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया. सूचना पाकर पूर्व डीआइजी कोडरमा से जमशेदपुर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. साथ ही परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किए. राज्य में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, साथ उन्होंने कहा कि यह लचर कानून – व्यवस्था का परिणाम है. पुलिस अधिकारियों से बात कर केस को समझा एवं हत्याओं की गिरफ्तार एवं इस मामले का निष्पक्ष रूप से जांच करने की बात कही, जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए. ऐसी दर्दनाक घटना से पूरे जमशेदपुर में डर का माहौल बन गया है. पुलिस प्रशासन को जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि अपराधियो पर नकेल कसी जाए. (नीचे भी पढ़ें)
बिनय सिंह के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग
झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुरी इकाई की बैठक इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें जुगसलाई एवं कदमा विजय उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय विनय सिंह जी की हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की गई और जिला प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई. बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी सिंह, जय कुमार सिंह, दिनेश सिंह, श्याम किशोर सिंह, जालंधर सिंह, आसान सिंह, शंभू सिंह, गणेश सिंह, मनीष सिंह, अरविंद सिंह एवं जितेंद्र सिंह शामिल हुए.



