
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह का हैदराबाद स्थित इंडियन मेटल वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय कमेटी की बैठक में शामिल होकर लौटने पर भव्य किया गया. स्वागत रांची एयरपोर्ट पर जोरदार ढंग से किया गया. ज्ञात हो कि इंडियन नेशनल स्टील मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर अध्यक्ष एवं महामंत्री को चुना गया है. इससे उत्साहित होकर सैकड़ों की संख्या में यूनियन सदस्य कमेटी मेंबर, पदाधिकारी एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने रांची एयरपोर्ट पर दोनों का जोरदार ढंग से स्वागत किया. एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हैदराबाद जमशेदपुर से कई मजदूर नेता गए थे. इसके अलावा उनके साथ लौटे जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय को भी फेडरेशन का महामंत्री बनाया गया है जबकि विजय खां को उपाध्यक्ष और शैलेश पांडेय को भी जगह दी गयी है. वे लोग भी वहां आये तो उनका भी स्वागत किया गया.




