
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच शनिवार को लांग टर्म सैटेलमेंट (एलटीएस) के तहत चार वर्षों के लिए (पहली अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026) वेतन समझौता हुआ. कर्मचारियों के वेतन में चार वर्षों में 14 हजार रुपये व परिवर्तनशील मद में (एमओपी, सेफ्टी व क्वालिटी) में 3000 रुपये की बढ़ोतरी होगी.
समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में 14 हजार रुपये बढ़ोतरी में से पहले वर्ष में 65 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 15 प्रतिशत जबकि तीसरे व चौथे वर्ष में 10-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. इसमें कर्मचारियों के बेसिक में 6618 रुपये की बढ़ोतरी होगी जबकि पिछली बार यह बढ़ोतरी 4400 रुपये की थी. कंपनी में पहली बार समझौता लंबित होने के पहले माह यानि अप्रैल माह में ही समझौता फाइनल हो गया. कंपनी प्रबंधन बोनस के तौर पर स्थायी कर्मचारियों को एकमुश्त 20 हजार रुपये देगी. वहीं, समझौते के तहत ई-1 से ई-9 तक ग्रेड स्ट्रक्चर को ई-11 तक बढ़ाया गया है. इसके अलावा मेडिकल रेफरल में चार लाख की राशि को बढ़ाकर पांच लाख किया गया है. इस समझौते से प्रगति स्कीम को लांच किया गया है जिसमें स्थायी से लेकर बाइ-सिक्स व टीएमएसटी कर्मचारी भी मान्यता प्राप्त कंपनियों में बीटेक से लेकर डिप्लोमा कोर्स कर पाएंगे. साथ ही वैसे कर्मचारी के बच्चे जिन्होंने डिप्लोमा व डिग्री की है, प्रबंधन ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में उन्हें मौका देगी. कर्मचारियों को बढ़ोतरी का लाभ व अन्य सुविधाएं पहली मई से मिलना शुरू हो जाएगा. इस वेज रिवीजन समझौता को काफी बेहतर माना जा रहा है. यही वजह है कि जब टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह का विजेता के तौर पर स्वागत किया गया. टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए होली और दीवाली एक साथ मन गया. हो भी क्यो नही कर्मचारियों का वेतन बढ़ोतरी और जहां नौकरियां जा रही है वहा नौकरी दी गई.
समझौता के प्रमुख बिन्दु(प्रमुख बिंदु नीचे पढ़े)
- समय से वेज रिवीजन होने पर 5600 स्थायी कर्मचारी को मिलेगा 20 हजार बोनस
- वेरिएबल डियरनेस एलाउंस को बढ़ाकर 3 हजार अधिकतम किया गया
- अब हेल्पर, जनरल वर्कर को तकनीशियन का पद नाम दिया गया है
- कर्मचारियों को प्रोडक्शन बोनस 1800 रूपये मिलगा
- 65 रूपय सालाना इंक्रीमेट मिलेगा
- मेडिकल रेफरल राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये किया गया
- मेडिकल सपोर्ट स्कीम में पूर्व की तरह ही 2 लाख रूपये की मदद जारी रहेगी
- 15 साल या इससे अधिक सेेवा देने वाले कर्मचारियो को रिटायरमेंट में मिलेगी घड़ी
- छुट्टी के दिन कर्मचारी को बुलाने पर 250 रूपये पेट्रोल एलाउंस अलग से मिलेगा
- कर्मचारियों की मौत पर मिलने वाली फ्यूनरल राशि 2500 से बढ़ाकर 5 हजार की गई
- वहीं अब टेल्को काॅलोनी के निवासियों को वाटर चार्ज 100 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये की गई
- अब प्रमोशन ई 11 ग्रेड तक हो सकेगा, पूर्व में ई 1 से ई 10 तक था ग्रेड
- 18 महीनेे में मिलने वाले 3 सेट ड्रेस के साथ अब एक टीशर्ट भी मिलेगा














