जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना इलाके में एक बार फिर से चोर सक्रिय होने लगे हैं. शनिवार को दिन दहाड़े चोरों ने बागुनहातु रोड नंबर एक स्थित होल्डिंग नंबर-17 निवासी गौतम कुमार के किरयेदार राजेश कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली. घटना सुबह 8.30 बजे से शाम साढ़े चार बजे के बीच की है. राजेश ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में राजेश ने बताया कि उसके घर से चोरों ने 15 हजार की नगदी समेत सोने की चेन, झुमका व अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया है. ये सामान अलमीरा में रखे हुए थे, जिसे चोरों ने चॉबी के सहारे खोला. राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मां चार-पांच दिन से गांव में गई हुई थी. वह सुबह उठकर ड्यूटी चले जाते थे और शाम को वापस आता था. शनिवार की शाम घर पहुंचने पर उसे चोरी होने की जानकारी हुई. सिदगोड़ा पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बिरसानगर कालूबगान से स्कूटी की चोरी
उधर, चोरों ने शनिवार की रात बिरसानगर जोन नंबर 6-बी, होल्डिंग नंबर 18 कालूबगान निवासी रवि कांत प्रसाद की स्कूटी संख्या जेएच05बीसी-5010 की चोरी अज्ञात द्वारा कर ली गई. घटना रात साढ़े नौ से साढ़े दस बजे की है. इस मामले में भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ रविवार को सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है.















