बालूमाथ : बालूमाथ के कुसमाही (मकईयाटांड़) रेलवे साइडिंग पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई है। इस गोलीबारी में बालूमाथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल दिलशेर को इलाज के लिए लातेहार ले जाया गया है। बालूमाथ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें)

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इलाज के लिए ले जाते हुए रास्ते में दिलशेर खान की मौत हो गई है। विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल पर आये छह अपराधियों ने कुसमाही कोल रेलवे साइडिंग पर मौजूद दिलशेर खान पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि झामुमो नेता दिलशेर को चार-पांच गोलियां लगी हैं।















