जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में छुट्टियों में बदलाव किया गया है. जरूरतों के हिसाब से यह बदलाव लागू किया गया है. इसके तहत रविवार 30 अगस्त को टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के सभी डिवीजन और जेनरल ऑफिस में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज होगा. प्लांट हेड के हस्ताक्षर से यह आदेश निर्गत किया गया है. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद उस दिन को काम का दिन घोषित किया गया है. 31 अगस्त को सोमवार को सामान्य तौर पर ही कर्मचारी कामकाज करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद 1 सितंबर को रविवार के बदले छुट्टी दी जायेगी. 1 सितंबर मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश कर्मचारियों को दी जायेगी. बताया जाता है कि अगस्त माह का टारगेट पूरा करने के लिए यह बदलाव छुट्टियों में किया गया है.







