जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रविवार को सामान्य तौर पर कामकाज होगा. 30 अक्टूबर रविवार को कर्मचारियों और अधिकारियों को काम पर बुलाया गया है. उसके बदले कर्मचारियों को सोमवार 31 अक्टूबर को छुट्टी दी गयी है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड के स्तर पर यह सरकुलर जारी किया गया है. दरअसल, रविवार को छठ का पहला अर्घ्य है जबकि सोमवार को दूसरे दिन का अर्घ्य है. सुबह सुबह लोग छठ घाट पर जा सके, इसको देखते हुए यह बदलाव किया गया है. रविवार को प्लांट में साप्ताहिक छुट्टी रहती है, जिसमें यह बदलाव किया गया है.






