जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आफिस की एक बैठक 4 फरवरी को होने वाली आमसभा (एमजीएम) को लेकर की गयी. इस दौरान एजीएम को बेहतर तरीके से संपादित कराने का फैसला लिया गया. मीटिंग में महामंत्री आरके सिंह के साथ सभी कमिटी मेम्बर, आफिस बियरर, आरके सिंह फैंस क्लब के लोग और एक्टिव मेम्बर्स उपस्थित हुए. मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि वार्षिक आमसभा 4 फरवरी को होने जा रही है. टाटा मोटर्स ओल्ड कैंटीन कम्युनिशन हॉल में दिन में 1 बजे से आमसभा आरम्भ होगी. (नीचे भी पढ़ें)

सभी कमिटी मेम्बर और पदाधिकारी के माध्यम से हरेक साथी कर्मचारी को इस आमसभा मे आमंत्रित किया गया है. सभी को जो भी जिम्मेवारी मिली है उसे अच्छे तरीके से निभाते हुए आमसभा को सफल बनाना है, जिससे किसी को भी असुविधा ना हो और हमेशा की तरह एक टीम एक विज़न पर काम करें. महामंत्री ने कुछ दिशा निर्देश दिए जिसके लिये सभी को कमिटी बनाकर कार्यों की जिम्मेदारी दी गयी. सभी लोगो से सुझाव लिए गए और उस पर अमल करने की जिम्मेदारी दी गयी. मीटिंग की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ किया गया. मंच का संचालन अशोक उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया.




