
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई. यहां आठ कर्मचारी को विदाई दी गयी. इनमें फाउंड्री के उदय प्रताप सिंह, फ्रेम फैक्टरी के अनिल कुमार सिन्हा, इंजन के सुदामा प्रसाद, एक्सल के आरएन सिंह, कैब एंड कॉउल फैक्ट्री के धनेश ठाकुर, कैब एंड कॉल फैक्ट्री के फागु राम मांझी, सेक्युरिटी के प्रभात झिंगन और ई आर सी के आलोक कुमार चक्रवर्ती शामिल थे. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. आप सभी के योगदान से आज टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाई है और टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सबका आने वाला जीवन सुख में हो स्वस्थ रहें और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तरफ तत्परता बढ़ाएं ऐसी हम कामना करते हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में सभी लोगों की स्वास्थ्य की कामना की और आशा व्यक्त किया कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में दें ताकि उनका जीवन खुशी खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया. मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.






