
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सगे भाई- बहन की हत्या की सनसनी से सिहर उठा है. जहां पंडरा ओपी क्षेत्र के हेहल जनकनगर में अपराधियों ने दो नाबालिगों (सगे भाई-बहन) की बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना में मृतक नाबालिगों की मां बुरी तरह से घायल हो गई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास इस घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने दोनों की हत्या क्रूरता से चाकू से वार करके किया है. वहीं उनकी मां पर भी हमला किया, जिससे उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अुनसार, मृतक का नाम श्वेता सिंह और नवीन कुमार है जिसमें श्वेता ने हाल ही में 12वीं का एग्जाम दिया था वहीं नवीन 9वीं क्लास में पढ़ रहा था, परिवार हेहल जनकनगर में किराए के मकान में रहता था, वहीं पिता देश से बाहर दुबाई में नौकरी करते है. घर में मां (चंदा सिंह) के साथ दोनों बच्चे रहते थे. घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.















