
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. डकैती, लूटपाट समेत कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी माधव लोहार उर्फ माधव कर्मकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके डुमरिया के तुड़ीगोड़ा के खैरबनी निवासी है. वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और हाईवे समेत आसपास के इलाके में लगातार लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था. इसको देखते हुए जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन ने एक टीम बनायी थी, जिसमें मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के साथ-साथ डुमरिया थाना प्रभारी बिनोद टुडू, अवर निरीक्षक कामता कुमार, अभिषेक कुमार, सुरेंद्र महतो,, दिनेश्वर तिवारी, आरक्षी शहनवाज आलम समेत अन्य लोग शामिल थे. इस टीम द्वारा लगातार उसके ठिकानों पर छापामारी की गयी. माधव लोहार उर्फ माधव कर्मकार पुलिस को लगातार छकाता रहा. छापामारी दल ने जमशेदपुर के शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में छापामारी की जबकि वह लगातार ठिकानें बदल रहा था. उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने बंगलुरु, ओड़िशा समेत अन्य राज्यों में भी छापामारी की, जिसेक बाद पुलिस ने उसको जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया. उसको जेल भेज दिया गया है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके श्यामसुंदरपुर, मुसाबनी, धालभूमगढ़, गुड़ाबांधा, कोवाली, पोटका और डुमरिया थाना क्षेत्र में लूटपाट, डकैती समेत अन्य आपराधिक मामला दर्ज है. कोर्ट ने उसको















