
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से वार्षिक सबल अवार्ड शनिवार को होने जा रहा है. दिव्यांगों की काबिलियतों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम टाटा स्टील द्वारा आयोजित की जाती है. इस बार कोरोना को देखते हुए वर्चुअल तरीके से यह अवार्ड वितरित किये जायेंगे. शुक्रवार को टाटा स्टील की ओर से आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी चीफ सीएसआर सौरभ राय और कैप्टन अमिताभ ने संयुक्त रुप से दी. इस मौके पर टाटा स्टील की प्रवक्ता रूना राजीव कुमार भी थी. यह दूसरी बार इवेंट आयोजित हो रहा है, जिसके लिए 306 लोगों ने अपना नामांकन किया था, जो 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी है. यह अवार्ड वैसे लोगों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है, जो दिव्यांग होने के बावजूद अपने जज्बों के कारण कई सारे अविष्णरणीय काम कर चुके है. इसके तहत बदलाव के वाहक माने जाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाता है. लोगों को भी मदद करने वालों को भी सम्मानित किया जाता है. इसमें डांसर, सिंगर, राइटर, परफार्मरों को सम्मान कर उनको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया जाता है. इस कार्यक्रम में शनिवार को झारखंड के नि:शक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा, टाटा स्टील के वीपी सह टाटा स्टील फाउंडेशन के डायरेक्टर चाणक्य चौधरी, चिक्स की संरक्षिका रुचि नरेंद्रन भाग लेने वाली है. सौरभ राय ने बताया कि सबको सामान अधिकार देने के उद्देश्य और ऐसे लोगों का हौंसला बढ़ाने के लिए यह सबल अवार्ड की शुरुआत की गयी है. सबल साथियों को भी इसके जरिये सम्मानित किया जायेगा, जो नि:शक्तों को मदद करते आये है. इस दौरान कुल 67 लोगों को सम्मान दिया जायेगा. यह अवार्ड टाटा स्टील ने एनेबल इंडिया के सहयोग से शुरू किया है. सबल सेंटर की स्थापना नोवामुंडी (झारखंड) में 2017 में की गयी थी. वित्तीय, रोजगार, स्किल में बढ़ोत्तरी के लिए भी यह कदम उठाया जा रहा है. 7 कैटेगोरी में यह अवार्ड दिया जा रहा है. सबल साइनिंग स्टार का भी यह अवार्ड दिया जा रहा है. यू-ट्यूब पर इसके जरिये एक प्रतिस्पर्धा भी कराया गया था, जिसमें डांस, राइटर, आर्टिस्ट के परफार्मेंस को दर्शाया गया था, जिसमें 16 हजार लोगों ने इसको देखा था जबकि 9 हजार लोगों ने इसको लाइक किया है. जिसको ज्यादा लाइक मिला है, उसको पहला स्थान का अवार्ड मिलेगा जबकि शेष चार लोगों को एक तरह का रनर अप पुरस्कार दिया जायेगा. इसके तहत मोमेंटो, सर्टिफिकेट और कैश अवार्ड भी दिया जायेगा. कैश अवार्ड के रुप में विजेता को 10 हजार रुपये, रनर अप को पांच हजार रुपये का अवार्ड दिया जा रहा है. डांसिंग और सिंगिंग के लिए व्यूअर च्वाइस (दर्शक के चहेते) का चैलेंज कराया गया था, जिसके विजेता को 7 हहजार रुपये का स्पेशल अवार्ड दिया जा रहा है.





