
जमशेदपुर : टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट आइएल 1 राजीव मुखर्जी एक जनवरी 2023 से रिटायर हो रहे है. करीब 36 साल तक कंपनी में सेवा देने वाले राजीव मुखर्जी ने कंपनी के लिए बेहतर काम किया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इसको लेकर एक आदेश जारी कर कहा है कि राजीव मुखर्जी के जाने के बाद वीपी ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट और वीपी सप्लाइ चेन को समायोजित कर दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता वर्तमान काम के साथ वाइस प्रेसिडेंट ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट का भी कामकाज देखेंगे. वे अभी से ही इस काम को देखेंगे, लेकिन राजीव मुखर्जी के रिटायरमेंट के बाद वे इसका पूरा प्रभार ले लेंगे और उनका पदनाम वीपी ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योंमेट व सप्लाइ चेन हो जायेगा. इसके साथ ही कंपनी की ओर से एक वाइस प्रेसिडेंट के पद को खाली कर दिया है और उस पद को ही समाप्त कर दिया है. वर्तमान में अभी 16 वाइस प्रेसिडेंट टाटा स्टील में है, जिसकी संख्या को कम कर 15 किया जायेगा.




