जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में महंगे कॉपर के केबुल तार की चोरी करने वाले एक बड़े मामले का सुरक्षा विभाग ने भंडाफोड़ किया है. सुरक्षाकर्मियों ने निजी सुरक्षा कंपनी ब्रेवो सिक्यूरिटी के दो गार्ड, ट्रेलर चालक समेत चार लोगों को करीब 91 हजार रुपये मूल्य के केबुल तार के साथ गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि बीती रात करीब 2 बजे टाटा स्टील के एलडी 3 टीएससीआर जोन 3 में चोरी का केबुल निकाला जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों का दल ने वहां छापामारी की, जिसके बाद वहां से बड़े पैमाने पर कॉपर केबुल तार बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
यह कॉपर तार की चोरी ब्रेवो सिक्यूरिटी के गार्ड राज कुमार राठौर और ब्रेवो सिक्यूरिटी के गार्ड संजीव कुमार की देखरेख में हो रहा था. इस चोरी की घटना में ट्रेलर चालक चंगुर शामिल था, जो गाड़ी में माल को ले जा रहा था जबकि एक अन्य युवक संजय साहू उर्फ देवा को भी पकड़ा गया, जो पूरे मामले का मास्टरमाइंड था. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में एक केस दायर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



