• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tata steel bumper profit : टाटा स्टील को बंपर मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा इस साल इतना लाभांश, एजीएम की तिथि का भी हुआ ऐलान

Tata steel bumper profit : टाटा स्टील को बंपर मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा इस साल इतना लाभांश, एजीएम की तिथि का भी हुआ ऐलान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने बीते वित्तीय वर्ष 2025-2026 में बंपर मुनाफा कमाया है. कंपनी का टर्नओवर से लेकर विशुद्ध मुनाफा भी बढ़ा है. शुक्रवार को टाटा स्टील के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) की हुई बैठक में इसको मंजूरी दी गयी. इसके अलावा कंपनी के शेयरधारकों के लाभांश (डिविडेंड) की भी घोषणा कर दी गयी. इसके तहत 4 रुपये प्रति सामान्य शेयर की घोषणा की गयी है, जिसका फेस वैल्यू 1 रुपये है. अगर आमसभा में डिविडेंट की राशि को मंजूरी दे दी जाती है तो 6 जुलाई से इसका वितरण किया जायेगा. बोर्ड की बैठक में टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक के इक्विटी स्टेक के अधिग्रहण को भी मंजूरी दी गयी. इसके अलावा इस बार की आमसभा 2 जुलाई को आयोजित करने की भी मंजूरी दी गयी. कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि कंपनी ने बीते वित्तीय वर्ष में 14,026 करोड़ रुपये खर्च किया है जबकि कंपनी ने अपने शुद्ध कर्ज को भी कम किया है. कंपनी का कर्ज घटकर 80144 करोड़ रुपये पहुच गया है, जिसमें वार्षिक आधार पर 2285 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गयी है. टाटा स्टील समूह ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 31.67 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन किया जबकि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 30.92 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन किया था. (नीचे भी पढ़ें)

समूह का टर्नओवर पहले 2,18,543 करोड़ रुपये था, जो इस साल बढ़कर 2,32,140 करोड़ रुपये हो गया है. टैक्स देनदारी के पहले की मुनाफा वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 34848 करोड़ रुपये था जबकि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 25802 करोड़ रुपये रहा. टैक्स देनदारी के बाद का मुनाफा कंपनी का वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 10886 करोड़ रुपये था जबकि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 3174 करोड़ रुपये रहा. भारत में भी टाटा स्टील ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया. आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-2026 में स्टील प्रोडक्शन 23.43 मिलियन टन रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 21.68 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन हुआ था. स्टील डिलीवरी वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 22.53 मिलियन टन हुआ था जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 20.94 मिलियन टन रहा था. कंपनी का भारत में टर्नओवर वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 में 1,40,302 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 1,33,444 करोड़ रुपये रहा. टैक्स देनदारी के पहले की आमदनी वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 34272 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 29285 करोड़ रुपये रही थी. टैक्स देनदारी के बाद का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 13803 करोड़ रुपये था जबकि वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 16,133 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 की खासियत थी बढ़ी हुई भू-आर्थिक अनिश्चितता, जिसमें सप्लाई-चेन और टैरिफ से जुड़ी व्यापारिक रुकावटों ने वैश्विक स्टील बाजारों पर असर डाला. इस पृष्ठभूमि में, परिचालन अनुशासन और लागत में बदलाव पर हमारा लगातार ध्यान हमारे वैश्विक व्यवसायों में प्रदर्शन को बेहतर बनाता रहा. टाटा स्टील इंडिया ने 22.5 मिलियन टन की ‘अब तक की सबसे बेहतरीन’ डिलीवरी दर्ज की. इस वॉल्यूम वृद्धि को ट्यूब्स, टिनप्लेट, कलर्स और वायर्स जैसे क्षेत्रों में बढ़ते डाउनस्ट्रीम पोर्टफोलियो से और मजबूती मिली. यह हमारी उस रणनीति के अनुरूप था जिसके तहत हम चुने हुए उच्च-मूल्य वाले क्षेत्रों में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं. कलिंगानगर की कंटीन्यूअस एनीलिंग और गैल्वनाइजिंग लाइनों को रिकॉर्ड गति से ग्राहकों की मंजूरी मिली, जिससे ऑटोमोटिव उद्योग के लिए एक पसंदीदा सप्लायर के रूप में हमारी स्थिति और मजबूत हुई.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल
खबर

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल

September 6, 2026
Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास
खबर

Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास

September 6, 2026
jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज

Next Post
Jamshedpur jugsalai nagar parishad politics : जुगसलाई नगर परिषद में चेयरमैन नौशीन खान ने शिलान्यास करने से किया इनकार, शिलान्यास पट में नाम पीछे देखकर भड़की, वापस लौटी

Jamshedpur jugsalai nagar parishad politics : जुगसलाई नगर परिषद में चेयरमैन नौशीन खान ने शिलान्यास करने से किया इनकार, शिलान्यास पट में नाम पीछे देखकर भड़की, वापस लौटी

Jamshedpur youth death case – मानगो में जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत के बाद भड़के परिजन, चेपा पुल के पास शव रखकर किया हंगामा, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, देखिए – video

Jamshedpur youth death case - मानगो में जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत के बाद भड़के परिजन, चेपा पुल के पास शव रखकर किया हंगामा, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, देखिए - video

Jamshedpur court fraud – जमशेदपुर कोर्ट के बाहर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का खुलासा, अधिवक्ताओं के छापेमारी में नकली मुहरें व अन्य दस्तावेज बरामद

Jamshedpur court fraud - जमशेदपुर कोर्ट के बाहर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का खुलासा, अधिवक्ताओं के छापेमारी में नकली मुहरें व अन्य दस्तावेज बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News