जमशेदपुर : टाटा स्टील के चीफ प्रोटोकॉल व स्पोटर्स फरजान आर हिरजी आइएल 2 रिटायर होने वाले है. एक जनवरी 2023 से वे 37 साल तक कंपनी में काम करने के बाद रिटायर होने वाले है. टाटा स्टील के स्पोटर्स एक्सीलेंस सेंटर के चीफ मुकुल विनायक चौधरी को उनकी जगह पदस्थापित किया गया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने उनके पदस्थापन को मंजूरी दी है. सारे अधिकारी, जो फरजान आर हिरजी को रिपोर्ट करते थे, उनको कहा गया है कि एक जनवरी 2023 से मुकुल विनायक चौधरी को रिपोर्ट करने को कहा गया है. फरजान आर हिरजी काफी वर्षों तक टाटा स्टील में काफी पकड़ वाले पदाधिकारी माने जाते रहे है. दूसरी ओर, टाटा स्टील मेरामंडली (अधिग्रहित भूषण स्टील) के चीफ एचआरबीपी अमिताभ चंद्र झा को प्रोमोशन दे दिया है. वे इसी पद पर आइएल 2 स्तर के अधिकारी बना दिये गये है. एक जुलाई 2022 से वे आइएल 3 के तौर पर काम कर रहे थे. लेकिन अब उनको उसी पद पर आइएल 2 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. वे एक जनवरी 2023 से आइएल 2 स्तर के अधिकारी हो जायेंगे.



