जमशेदपुर : जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोहों के तहत जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंट्रा चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 30 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन कई श्रेणियों में किया गया. इसमें सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नविका जायसवाल, द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार, तृतीय स्थान दिव्यांश गुप्ता को मिला. वहीं, जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान सर्वा नायक, द्वितीय स्थान अंशुल आदित्य और तृतीय स्थान मो अहयान इब्राहिम को दिया गया. जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सनाया गुप्ता, द्वितीय स्थान में राज नंदिनी, तृतीय स्थान में यशना उदित को दिया गया. सर्वाधिक उभरते खिलाड़ी में कुमार आश्रुत शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में टाटा स्टील, ऋचा केडिया, हेड, एचआरएम (एमेनिटीज, कैंटीन एवं सीडब्ल्यू सेल) टीएसजे मुख्य अतिथि के रूप में तथा टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर (स्पोर्ट्स) संजय कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के अभिभावक भी मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह प्रतियोगिता जेआरडी टाटा की प्रेरणादायी विरासत को समर्पित रही. साथ ही, इसने युवा खिलाड़ियों के बीच रणनीतिक सोच, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित किया.







