
जमशेदपुर : टाटा स्टील में भी कोरोना का काफी असर देखने को मिल रहा है. जाहिर सी बात है कि कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पोजिटिव हो रहे है और उनको इलाज के लिए आना जाना पड़ रहा है. जिनकी तबीयत ठीक है, उनको घर पर ही रहने बोला गया है जबकि जिनकी तबीयत बिगड़ रही है, उनको गाड़ी मुहैया कंपनी ही करा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को टीएमएच पहुंचाया जायेगा. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जिनको भी तबीयत खराब हो और गाड़ी की जरूरत हो तो लोग ट्रैवल डेस्ट नंबर-0657-6645528 और 0657-6645808 पर कॉल कर सकते है. अगर कोई मरीज कोरोना के संबंध में भर्ती है, तो लोग उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 0657-6641306 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते है. कर्मचारियों की परेशानियों को देखते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के डिमांड पर यह कार्रवाई की गयी है.
दूसरी ओर, टाटा वर्कर्स यूनियन को शनिवार यानि 17 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. 18 अप्रैल रविवार का दिन होता है और छुट्टी ही रहता है. इसकी वजह यह है कि टाटा वर्कर्स यूनियन का एक कर्मचारी ही कोरोना पोजिटिव हो चुका है. इसके बाद से यूनियन कार्यालय को बंद कर दिया गया है. सोमवार से अगर कार्यालय खुलता है तो आपात काम ही होगा. इस दौरान सारे कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों को फोन पर काम करने और कराने की अपील की गयी है.














