जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल डिपार्टमेंट के कांफ्रेंस रूम में पीएलटीसीएम एवं सीजीएल में रिकॉर्ड प्रोडक्शन के लिए केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (स्टील मैन्युफैक्चरिंग) चैतन्य भानु, सीओएम अनिल पुजारी,चीफ सीआरएम चीफ अजय झा,सहसचिव नितेश राज,एवं जेडीसी चेयरमैन अश्वनी मथान ने संयुक्त रूप से केक काटा.(नीचे भी पढे)
चैतन्य भानु ने अपना वक्तव्य में कर्मचारियों को बधाई देने के साथ क्रमबद्ध तरीका से आगे और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए मंत्र दिए. अनिल पुजारी ने कहा सीआरएम डिपार्टमेंट लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार ला रहा है.इस कार्यक्रम में डिपार्टमेंट के सभी उच्च पदाधिकारी,सर्विसेज डिपार्टमेंट, मेंटेनेंस विभाग,सप्लाई चैन,प्लानिंग डिस्पैच सभी विभाग एवं एवं विभागीय यूनियन के सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे.


