जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के प्रोन्नति को लेकर एक ब्रिज कोर्स को लाया है. इस कोर्स को करने से कर्मचारियों को प्रोमोशन का रास्ता साफ हो जायेगा. ब्रिज कोर्स के सेक्शन ए और सेक्शन बी में जिनको 60 फीसदी अंक हासिल होगा, उनको हायर टेक्निकल क्वालिफिकेशन का लाभ मिलने लगेगा. जैसे ही उनको डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मिलेगा, उसके बाद से यह लाभ होने लगेगा. इसके अलावा ब्रिज कोर्स के सेक्शन ए और बी की परीक्षा में जिनको 60 फीसदी अंक न्यूनतम मिलेगा, वह डिप्लोमा के बराबर माना जायेगा और मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मेटर्लर्जी इंजीनियरिंग से जुड़े तमाम वेकेंसी में वे लोग शामिल हो सकते है. मेटलर्जी, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के लिए यह ब्रिज कोर्स निकाला गया है. इसके लिए टाटा स्टील जमशेदपुर, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, ट्यूब, टाटा स्टील कलिंगानगर, मेरामंडली, साहिबाबाद, खपोली, हुगली मेट, रॉ मैटेरियल डिवीजन के कर्मचारी भी इसके लिए आवेदन कर सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार से शनिवार को शाम 6.15 बजे से रात 9 बजे तक यह कोर्स होगा. प्रैक्टिकल क्लास भी होगा. इसके अलावा इ लर्निंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए वैसे कर्मचारी आवेदन कर सकते है, जिन्होंने डिप्लोमा और डिग्री कोर्स के लिए पढ़ाई की और उनकी मान्यता एआइसीटीइ या यूजीसी से नहीं मिली. 1 जुलाई 2023 तक जिनको सर्टिफिकेट नहीं मिला है. वैसे कर्मचारी, जिन्होंने दो साल तक किसी संस्थान में यह कोर्स किया है, वैसे लोग ही आरेदन कर सकते है. टाटा स्टील या एआइसीटीइ या यूजीसी से मान्यता प्राप्त जो संस्था नहीं है, उससे किसी ने डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया है, उनको भी इसमें मौका दिया जायेगा. इसके लिए 16 जुलाई तक कर्मचारी आवेदन कर सकते है.



