
जमशेदपुर: टाटा के कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए ब्रिज कोर्स को आयोजित की जा रही है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआइ की ओर से टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के अलावा टाटा ग्रोथ शॉप, ट्यूब डिवीजन, टाटा स्टील कलिंगानगर और रॉ मैटेरियल डिवीजन के लिए यह ट्रेनिंग ब्रिज कोर्स निकाला गया है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद कर्मचारियों का ग्रोथ आसानी से हो सकेगा. इसके तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मेटलर्जी के लिए ब्रिज कोर्स कराया जायेगा, जो 40 सप्ताह का होगा. इसमें सेक्शन ए में 20 सप्ताह इ-लर्निंग, 20 सप्ताह का सेक्शन बी होगा, जो ऑनलाइन सेशल के साथ साथ प्रैक्टिकल सेशन भी होगा. इसके तहत गैर आवासीय सर्टिफकेट कोर्स कराया जायेगा. कलिंगानगर, जमशेदपुर और रॉ मैटेरियल में तय होने वाले स्थानों पर प्रैक्टिकल क्लास कराया जायेगा. ऑनलाइन सेशन और प्रैक्टिकल क्लास रुम सेशन सोमवार से शनिवार तक शाम 6.15 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगी. हर वैकल्पिक सप्ताह में क्लास का आयोजन रिपीट मोड में होगा. इ-लर्निंग के लिए भी समय तय रहेगा. 31 मई 2013 के बाद कंपनी में बहाल लोग इसका ब्रिज कोर्स कर सकते है. वैसे लोग भी कर सकते है, जिसमें डिप्लोमा या डिग्री लेवल सर्टिफिकेशन हासिल कर चुके है, वैसे लोगों को भी इस कोर्स करने की इजाजत होगी. 1 नवंबर 2021 तक वैसे संस्था, जिससे एआइसीटीइ या यूजीसी की संबद्धता वापस ले ली गयी है, उसको भी मान्यता दी जायेगी. प्रोफेशनल संस्थानों से 50 फीसदी अंक में डिप्लोमा या डिग्री का सर्टिफिकेट हासिल करने वाले कर्मचारियों को ही इसमें जगह दी जायेगी. टाटा स्टील में ज्वाइन करने के बाद इंजीनियरिंग सर्टिफिकेशन डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किये है, उनको भी इस कोर्स करने की इजाजत है. सारे चयनित लोगों को 75 फीसदी अटेंडेंस होना जरूरी है. सेक्शन ए को निर्धारित समय में पूरा करना है जबकि कम से कम 60 फीसदी अंक सेक्शन ए में हासिल होने वाले का सेक्शन बी के लिए चयन किया जायेगा. ब्रिज कोर्स करने वाले को हाइयर टेक्निकल क्वालिफिकेशन का सर्टिफिकेट मिलेगा. ऐसे कोर्स करने वाले कर्मचारी नये सीरीज या पुराने सिरीज के कर्मचारी आइएल 6 स्तर के अधिकारी बनने के लिए निकलने वाले आवेदन भी भर सकते है. कोर्स पूरा करने के बाद उनको सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा. सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद कंपनी के पास यह क्षेत्राधिकार होगा कि उनका चयन होगा या नहीं. इसके लिए आवेदकों को [email protected] पर मेल कर अपना आवेदन और जरूरी दस्तावेज भेजना है. 14 दिसंबर तक आवेदक अपना आवेदन जमा कर सकते है.







