जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन एंप्लाइज यूनियन की आमसभा शनिवार को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य यूनियन का चुनाव एवं सभी कर्मचारियों से उनसे जुड़े हुए मुद्दों के बारे में बातचीत करना था। आमसभा में मुख्य रूप से कर्मचारियों के वेज रिवीजन से संबंधित मुद्दे एवं यूनियन का चुनाव करने पर चर्चा हुई। लोगों का कहना था कि वेज रिवीजन अच्छा से अच्छा और जल्द से जल्द कराया जाए। आमसभा बहुत ही शांतिपूर्वक संपन्न हुई एवं चुनाव भी शांतिपूर्वक पूर्वक संपन्न हुआ। इसमें करीब 95% कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर के साथ-साथ जामाडोबा, वेस्ट बोकारो, नोवामुंडी, सुकिंदा एवं जोड़ा माइंस के कर्मचारी भी आमसभा में उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

आमसभा के माध्यम से राकेश्वर पांडेय को सर्वसम्मति से 9वीं बार अध्यक्ष चुना गया। यह बैठक टाटा स्टील फैमिली इनीशिएटिव फाउंडेशन धातकीडीह में संपन्न हुआ। यूनियन के सभी कार्य, कमेटी गठन, संविधान का निर्माण, रजिस्ट्रेशन एवं बैंक अकाउंट खुलवाने आदि की सारी जिम्मेवारी के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को अधिकृत किया गया। कर्मचारियों ने राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में आस्था एवं पूर्ण विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष आगे के कार्य को बहुत ही अच्छे एवं सुझाव रूप से चलाएं। साथ ही भरोसा जताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन प्रबंधन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन एम्पलाइज यूनियन दोनों मिलकर विकास के कार्यों को उच्च शिखर तक ले जाएंगे एवं साथ ही कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचेंगे।



