जमशेदपुर : टाटा स्टील के टाटा स्टील गम्हरिया (अधिग्रहित उषा मार्टिन, जिसको पहले टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कहते थे) में भी गुरुवार को बोनस समझौता हुआ. . इस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रैयी सान्याल, टाटा स्टील गम्हरिया के प्लांट हेड रंजन कुमार सिंह, एचआर राहुल दुबे, सीएचआरओ जुबिन पालिया, मुकेश अग्रवाल, मनोज कुमार सांवरिया, चीफ बिजनेस फाइनांस और टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा, हरहर सिंह, लक्ष्मण साहू, अजय कुमार दास, लॉ कुमार समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों के बोनस के मद में इस साल 4 करोड़ 60 लाख रुपये दिया जायेगा जबकि पिछले साल 5 करोड़ 70 लाख रुपये दिये गये थे. पिछले साल 1103 कर्मचारी के बीच बोनस बांटा गया था जबकि इस साल 703 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा. इसके तहत इस साल अधिकतम 65218 रुपये और न्यूनतम 30581 रुपये दिया जायेगा जबकि पिछले साल अधिकतम 98000 रुपये और न्यूनतम 12700 रुपये दिया गया था.




