जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर के रहने वाले राहुल भुइया (30) की देर रात रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद राहुल को एमजीएम अस्पताल पुलिस द्वारा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं शुक्रवार सुबह अस्पताल परिसर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार द्वारा हंगामा किया गया. हंगामा के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार अपनी टीम के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे और एक आरोपी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर थाना ले गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक राहुल भुइया ठेला चलता है. वह गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर निकाला था. तभी पड़ोस के रहने वाले शिवम शर्मा व अन्य चार-पांच लोगों ने मिलकर चोर बोलकर उसकी रॉड और डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह बेसुध अवस्था में पड़ा रहा. फिर घर वालों ने इसकी सूचना थाना को दी. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे, इसके बाद शुक्रवार सुबह 4:00 बजे उसकी मौत हो गई. परिजनों के हंगामा के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के चार बच्चे हैं.



