जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी टीम के द्वारा एचएसएम मुख्य ऑफिस लॉन में पर्यावरण को संतुलित, संरक्षित और सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुबह 9:30 बजे पौधरोपण का विशेष कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में कई पौधरोपण किए गए. पौधरोपण के साथ-साथ उनके विकास, देखभाल और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया और यह सुनिश्चित किया गया. पर्यावरण को बचाने की दिशा में हम सब के द्वारा इसी तरह के जरूरी कार्य किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का समापन हॉट स्ट्रिप मिल में बगीचे के देखभाल करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित व पुरस्कृत करके किया गया. कार्यक्रम में हॉट स्ट्रिप मिल के चीफ तुहीन चटर्जी, जेडीसी के चेयरमैन जेडीसी सेक्रेटरी चारू खुल्लर, हेड फिनिशिंग शिपिंग विजेंद्र चौधरी, हेड आरटीएस वीआर कृष्णा, हेड इलेक्ट्रिकल सुशील त्रिपाठी, हॉट स्ट्रिप मिल के कमेटी मेंबर अमित सिंह, मोहन सिंह, चंद्रशेखर ठाकुर, निरंजन महापात्रा, एसएन सिंह, सुरक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, और अन्य कर्मचारी शामिल हुए.







