बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत के बेनाशोली गांव के सितुंगडीह में विगत दिनों 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया था.इस समस्या की जानकारी सांड्रा पंचायत के उपमुखिया गुरुचरण सोरेन ने मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को दी. मुखिया राम मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अवगत कराया और शीघ्र समाधान का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)
मामले पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग द्वारा सितुंगडीह में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. नया ट्रांसफार्मर लगने से गांव में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है, जिससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं मुखिया राम मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर उपमुखिया गुरुचरण सोरेन, रघु हांसदा, मंगल हांसदा, जितराय हेम्ब्रम, बाबूलाल माण्डी, कालाचांद हांसदा, सांगेन हांसदा, दसरथ हेम्ब्रम, विश्वजीत राणा समेत अन्य उपस्थित थे.







