चाकुलिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चाकुलिया भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर संबोधित करते हुए भाजपाईयों ने कहा कि जीवन में पर्यावरण का महत्व अहम है. वृक्ष ही जीवन है. कहा की अगर स्वस्थ्य जीवन जीना है तो पर्यावरण संरक्षण करना होगा. (नीचे भी पढे)
कहा की एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, दिनेश सिंह, चन्द्रदेव महतो, सुरेश सिंह,परिमल दास, चंदना मुर्मू ,संदीप चंद, तपन बेरा, चंचल मंडल, नानकू गोप,अप्पू दास,रोहित पति,समेत अन्य उपस्थित थे.







