जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी 3 व टीएससीआर डिपार्टमेंट जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 179 कर्मचारियों ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ टाटा मेन अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर जयंत कुमार ने किया. जयंत कुमार का स्वागत विभागीय चीफ रंजय कुमार एवं विभागीय जेडीसी चेयरमैन शिवरंजन ने पुष्प गुच्छ देकर किया. डॉ जयंत कुमार ने रक्तदान के महत्व को बताया. उन्होंने बोला कि एक यूनिट रक्तदान करके आप तीन लोगों की जान की सुरक्षा कर सकते हैं. रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है. रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे कोई शरीर को कुछ नुकसान नहीं होता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के विभागीय पदाधिकारी वाइस प्रेसिडेंट शाहनवाज आलम एवं सहायक सचिव श्याम बाबू उपस्थित थे. इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारी शाहनवाज आलम ने कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं इसके महत्व को बताया. इस अवसर पर, विभागीय मानव संसाधन अधिकारी आकांक्षा सिंह, हर्षदीप बावरा, विभागीय हेड स्वरूप सिन्हा, श्याम पासवान, विक्रम शेखावत, आलोक कुमार, मुकेश कुमार रंजन, विनायक गोपाल, विभागीय कमेटी मेंबर बंशीधर महतो, मृत्युंजय कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, विकास दास, संजीब पांडा, गिरीश राव, पवन इकर, शशिकांत बेहरा, सत्य प्रकाश समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




