चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के भालुकबिंदा में 15 मई को शहीद स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की मूर्ति का अनावरण सह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे. राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को एडीएम अनिकेत सचान और ग्रामीण एसपी ऋषव गर्ग ने शहीद चानकु महतो स्मारक स्थल और पंडाल का निरीक्षण किया.(नीचे भी पढ़े)
निरीक्षण करने के पश्चात अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल जमशेदपुर से सड़क मार्ग होते हुए चाकुलिया कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. मौके पर घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुजूर,मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, घाटशिला के डीसीएलआर नीद निखिल सुरीन, चाकुलिया सीओ नवीन पूरती, बीडीओ आरती मुंडा,समिति के हरिशंकर महतो,चंदन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




