जमशेदपुर: टाटा स्टील के जेडीसी स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग विभाग की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन आर्मरी मैदान में किया गया. इस मैच में विभाग के सभी कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. इस टूर्नामेंट का विजेता मशीन शॉप रहा. विजेता बनकर विभाग ने अपना खिताब बरकरार रखा.पुरस्कार वितरण समारोह में स्पेयर एंड सर्विसेस के चीफ वीके त्रिपाठी मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर जेडीसी के चेयरमैन मनोज कुमार, वाइस चेयरमैन तापस राय चौधरी, सचिव अरिजीत दास, विभाग के कमेटी मेंबर मनोज मिश्रा, प्रदीप ठाकुर, दिनेश कुमार, नीरज परासर, सुशांत शेखर समेत कई लोग मौजूद थे.



