जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक से बुधवार को कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली. यह यात्रा डिमना चौक से निकल कर मानगो गांधी मैदान तक पहुंची. इस दौरान डिमना चौक से लेकर मानगो चौक तक जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही.(नीचे भी पढ़ें)
कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को मानगो के डिमना चौक से भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. यह पद यात्रा डिमना रोड, मानगो चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंच कर संपन्न हुई. इस दौरान डिमना चौक से लेकर मानगो चौक तक कई जगह जाम की स्थिति बनी रही, यहां तक कि मानगो ब्रिज पर भी जाम लगा रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यात्रा के अंतिम चरण में न्यू पुरुलिया रोड पर भी जाम की स्थित उत्पन्न हो गयी. इस दौरान वहां तैनात पुलिस कर्मी भी जाम हटाने के लिए कुछ नहीं कर पाये. भारत जोड़ो यात्रा गांधी मैदान पहुंच कर संपन्न हो जाने के करीब एक घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया.



