जमशेदपुर : नगर की बिरसानगर थाना पुलिस ने लोहा चोरी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में टेल्को थानांतर्गत जेम्को की महानंद बस्ती निवासी छोटा हाथी का चालक सुरेश भारती एवं दो अन्य शामिल हैं. पुलिस ने करीब 250 किलो चोरी के सरिया लदे छोटा हाथी को भी बरामद कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि इस संबंध में बिरसानगर स्थित जेआरए इन्फ्राटेक के कर्मचारी अजय शर्मा ने कंपनी से 250 किलो के करीब सरिया की चोरी के मामले में महानंद बस्ती निवासी छोटा हाथी के चालक सुरेश भारती एवं दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार, 20 दिसंबर को मामला दर्ज कराया था. बिरसानगर पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को चालक सुरेश भारती के अलावा दो अप्राथमिकी आरोपियों, गोविंदपुर की दलखम बस्ती निवासी पेरा कर्मकार एवं एक अन्य किशोर को पकड़ा है, जबकि उनके पास से चोरी का लोहा लदा छोटा हाथी भी बरामद कर लिया गया है. इस अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार के साथ थाना कर्मियों की गठित पूरी टीम शामिल रही.



