
जमशेदपुर : टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिन पर जुबिली पार्क में लगने वाली लाइटिंग की मियाद को बढ़ा दी गयी है. अब 6 मार्च तक लोग इस लाइटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे. पार्क का लाइटिंग 5 मार्च यानी गुरुवार तक ही होना था. चूंकि, 3 मार्च को काफी तेज आंधी और बारिश थी, इस कारण लाइटिंग को बंद कर दिया गया था और लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा था. जनता की मांग को देखते हुए लाइटिंग की तिथि को बढ़ा दी गयी है. वैसे 4 मार्च यानी बुधवार को लाइटिंग सामान्य तौर पर रखने की कोशिश की गयी, लेकिन बारिश के कारण थोड़ी देर से लाइटिंग को शुरू किया गया और फिर रात को दस बजे बारिश के कारण बंद कर देना पड़ा. लोगों को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बारिश के बावजूद लोग पार्क में घुमने के लिए आये. अब एक दिन बढ़ जाने से लोग आराम से लाइटिंग देख सकेंगे.














