
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में जॉइंट वर्क्स क्वालिटी कमेटी का वार्षिक सम्मेलन जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में आयोजित किया गया. इस दौरान क्वालिटी के साथ किसी भी हाल समझौता नही करने की बात कही गयी और संकल्प लिया गया कि क्वालिटी के साथ कंपनी किसी तरह का समझौता न कि है और करेगी. टाटा स्टील के वाईस प्रेसीडेंट संजीव पॉल ने यहां कहा कि टाटा स्टील ने अगर दुनिया या देश मे अपने ग्राहकों के दिल पर राज किया तो उसकी बड़े वजह है कि क्वालिटी के साथ समझौता कभी नही किया. इस अनवरत यात्रा को जारी रखने की जरूरत है ताकि कंपनी नई उचाईयों को छूता रहे. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद भी मौजूद थे. इस मौके पर जेडब्लूकयूसी के चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने अपने अंग्रेजी में दिए गए भाषण से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने कहा कि क़्वालिटी ऑफ लाइफ मजदूरों को बनाकर रखने के लिए टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन मिलकर काम करती है और यही वजह हैं की अच्छे मैनपावर क़्वालिटी प्रोडक्शन कर पाते है. इस मौके पर क्वालिटी को लेकर बेहतर काम करने वाले मजदूरों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया.





