
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत अल्कॉर होटल के पास यातायात सार्जेंट मेजर, पुलिस और पत्रकार से मारपीट मामले में तरुण मित्र मंडल के अध्यक्ष आफताब आलम खान और उसके बेटे अल्तमश आलम खान के ऊपर यातायात सार्जेंट मेजर सोनाराम सोरेन के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली गलौज करते हुए धमकी देने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में न तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है और न ही इस मामले में पुलिस द्वारा कोई रुचि ली जा रही है. वहीं जब इस मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना है कि दोनों की तलाश जारी है पर दोनों फरार बताए जा रहे है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों आरोपी आराम से जमशेदपुर में घुम रहे है. इस मामले को तूल पकड़ने पर तो दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला तो दर्ज कर लिया जाता है पर पुलिस बाद में मामले की लीपापोती में लग गई है जबकि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप एक संगीन आरोप माना जाता है. ज्ञात हो कि बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर के पास ट्रैफिक सार्जेंट मेजर सोनाराम सोरेन अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान वहां से बुलेट सवार कदमा शास्त्रीनगर निवासी अल्तमस आलम बिना हेलमेट पहने और कान में हेडफोन लगा कर गुजरा. पुलिस जवानों ने उसे रुकवाया और फाइन देने को कहा. इस बात से नाराज युवक पुलिस जवानों से ही उलझ गया. बीच-बचाव करने आये सार्जेंट मेजर से भी अभद्र व्यवहार करने लगा. इसकी सूचना उसने अपने पिता आफताब आलम को दी. जानकारी मिलने पर वह अपने 6-7 समर्थकों के साथ स्कॉर्पियो से मौके पर पहुंच गए. यहां आफताब और उनके समर्थकों ने पुलिस से बदतमीजी शुरू कर दी. सभी जबरन पकड़े गए बाइक को बिना फाइन दिए ले जाना चाह रहे थे. इसे लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने ऐसा करने से रोका तो सभी सार्जेंट मेजर से बकझक करने लगे. आफताब आलम और उसके पुत्र ने सार्जेंट मेजर को देख लेने की धमकी दी. इधर, घटना को कवर करने गए पत्रकारों से भी युवकों ने हाथापाई की और उनके कैमरे तोड़ने की कोशिश की थी.







