
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष शैलेश पांडे और राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज ने जमशेदपुर में डीएलसी की पदस्थापना को लेकर जो की कुछ महीनों से रिक्त था, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता से पिछले दिनों मिलकर ज्ञापन सौंपा था, जिसे गम्भीरता पूर्वक लेते हुए 15 दिनों के भीतर कल डीएलसी राकेश प्रसाद की पदस्थापना जमशेदपुर की गई।उनसे आज यूथ इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे के नेतृत्व में मिला एवं शुभकामनाएं दी। शैलेश पांडे ने उनसे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, जिनका निरंतर शोषण हो रहा है वैसे मजदूरों पर फोकस करने का आग्रह किया। डीएलसी राकेश प्रसाद ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे मजदूरों के बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। डीएलसी राकेश प्रसाद से मुलाकात करने वालों में शैलेश पांडे के साथ यूथ इंटक सरायकेला-खरसावां अध्यक्ष अवधेश सिंह, देवदत्त कुमार, शैलेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।






