
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी वन जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. धातकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित तीन दिवसीय ब्लड डोनेशन कैंप के समापन के दिन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट स्टील मैन्युफैक्चरिंग सुधांशु पाठक और चीफ एलडी 1 आशुतोष कुमार, पर्सनल ऑफिसर प्रशस्ति श्रेया, जेडीसी चेयरमैन वीके सिंह, कमेटी मेंबर डीकेएम राजू, निरंजन प्रसाद, संजय कुमार, एसके यादव, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, प्रदीप पंडित, बैजू पंडित, संजीव कुमार, राजेश कुमार, बसंत बाग, जसपाल सिंह, अमरनाथ ठाकुर सहित सभी यूसीएम और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में 115 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. पिछली बार 99 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था. इस बार पिछली बार से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, जिसके पीथे एलडी वन के प्लांट की चीफ पर्सनल ऑफिसर और जेडीसी चेयरमैन तथा सभी यूसीएम ने अपना भरपूर योगदान दिया. आने वाले दिनों में और भी इस तरह का ज्वाइन कंसल्टेशन का प्रोग्राम एलडी वन जेडीसी के तहत होते रहेगा, यह जानकारी दी गयी है.




