जमशेदपुर : टाटा स्टील में लीव बैंक कमेटी की ऐक अहम बैठक हुई. इस बैठक में छह लोगों के आवेदन को स्वीकृत किया गया. इसके तहत वेस्ट बोकारो प्लांट के राजेंद्र प्रसाद, जाजपुर प्लांट के प्रेम चंद्र हेम्ब्रम, झरिया डिवीजन के मनोज कुमार श्रीवास्तव, झरिया के के जामाडोबा कोलियरी के मोहम्मद अखलाक खान, झरिया के नसीरुद्दीन अंसारी और वेस्ट बोकारो के योगेंद्र प्रसाद के आरेदन को मंजूरी दी गयी. इस दौरान लीव बैंक को लेकर क्या स्थिति है, उसकी भी समीक्षा की गयी. इसके तहत यह बताया गया कि करीब 12 हजार से ज्यादा लीव बचा हुआ है, वहीं, 3500 छुट्टी को अब तक दिया जा चुका है जबकि 150 रिटर्न आ चुका है. अभी छुट्टी की क्या स्थिति है, इसकी भी समीक्षा की गयी. इस बैठक को लेकर ही यह चर्चा हुई कि बोनस को लेकर वार्ता हो रही है. हालांकि, टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे तीन टॉप ऑफिस बियररों अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने इसको लेकर किसी तरह की अटकलों से साफ तौर पर इनकार किया. यह बताया गया है कि बोनस को लेकर अगर किसी तरह का वार्ता होगी तो निश्चित तौर पर फैसला लिया जायेगा.





